Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

“एनटीपीसी विंध्याचल में डांडिया-गरबा की धूम, ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ का दिया संदेश”

Om Prakash Shah

Author | Updated: 16 Oct 2026, 09:23 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में नवरात्रि के अवसर पर मूल मूल्य ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ के तहत वीवा प्रांगण में डांडिया, म्यूजिकल चेयर एवं गरबा फ्रीस्टाइल डांस का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

नवरात्रि के उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच एनटीपीसी विंध्याचल में डांडिया एवं गरबा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के मूल मूल्य ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने उत्सव के माहौल को जीवंत बना दिया। वीवा प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों की जीवनसंगिनियों, महिला आश्रितों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान डांडिया, म्यूजिकल चेयर और गरबा फ्रीस्टाइल डांस जैसी गतिविधियों ने प्रतिभागियों में खासा उत्साह भर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक नृत्य की उमंग के बीच प्रतिभागियों ने नवरात्रि के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। आयोजन ने कर्मचारियों के परिवारों को एक साझा मंच प्रदान करते हुए आपसी मेलजोल और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अक्टूबर माह के कोर वैल्यू चैंपियन एवं अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री प्रणव वर्मा के उद्घाटन संबोधन से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की भावना से जुड़े मूल्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ मूल मूल्य की पूरी टीम तथा वीवा के महासचिव श्री हिमांशु कैतवास की उपस्थिति रही। उक्त आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से सम्मान, विश्वास, सहभागिता और आपसी सहयोग जैसे मूल्यों को भी प्रोत्साहित किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए कर्मचारियों के परिवारों के बीच बेहतर संवाद और आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिला।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886