दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा रविवार को उस समय विवादों में घिर गए, जब तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मंत्री निरीक्षण के दौरान मौजूद एक व्यक्ति पर हाथ उठाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
घटना के दौरान तिलक नगर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जरनैल सिंह भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हाथ से सड़क की सतह के कुछ हिस्से उखाड़कर दिखाए और आरोप लगाया कि निर्माण कार्य घटिया सामग्री से किया गया है। इसी दौरान पास खड़ा एक युवक पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा था, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी।
Also Read
देखिए, जब PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का सड़क घोटाला स्थानीय जनता ने कैमरे पर एक्सपोज़ कर दिया तो बौखलाहट में मंत्री जी ने एक स्थानीय युवा को ही थप्पड़ जड़ दिया।
New EditionRead Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
लगता है इन भाजपाई गुंडों को Genz की ताक़त का अभी तक एहसास नहीं हुआ है। pic.twitter.com/AkbT1W0ZDr
Advertisement— AAP (@AamAadmiParty) September 27, 2026
AAP नेताओं ने वीडियो सामने आने के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासियों द्वारा सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने पर मंत्री ने अपना आपा खो दिया। दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। विधायक कुलदीप कुमार ने भी मंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की।
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो को बिना संदर्भ के प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने AAP विधायक पर सड़क ठेकेदार से कमीशन मांगने का आरोप लगाया और कहा कि मौके पर AAP कार्यकर्ताओं द्वारा उनके और उनके परिवार के साथ बदसलूकी की गई, जिसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी।
आज की घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सुनिए…लेकिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था । pic.twitter.com/qWnMkPQtnJ
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) September 27, 2026
वर्मा ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वतंत्र ऑडिट कराया जाएगा, जिसमें कोर-कटिंग टेस्ट भी शामिल होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने या किसी भी प्रकार के अनुचित दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए सोमवार को तिलक नगर जाकर सड़क का निरीक्षण करने की घोषणा की है।





