Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

CM Arvind Kejriwal Update : केंद्र सरकार के खिलाफ INDI गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में करेगा महा रैली

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 24 Mar 2024, 03:48 PM IST | 1 min read
CM Arvind Kejriwal Update : केंद्र सरकार के खिलाफ INDI गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में करेगा महा रैली
Share:
Advertisement

CM Arvind Kejriwal Update : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। शराब घोटाला मामले में कोर्ट से मदद न मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर आई है।

CM Arvind Kejriwal Update : 31 मार्च को रामलीला मैदान में महा रैली

INDI गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली आयोजित करेगा। इस दौरान INDI गठबंधन के नेता देश को बचाने और तानाशाही को खत्म करने के लिए आवाज उठाएंगे। वहां से हम सब मिलकर देश के अंदर संयुक्त संघर्ष को बढ़ाएंगे। ये बातें दिल्ली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गईं। कांग्रेस ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। विपक्ष को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

महा रैली में INDI गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे

आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के प्रमुख आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आम आदमी पार्टी का उद्भव रामलीला मैदान से हुआ। इस (महारैली) में INDI गठबंधन के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे और देश-दुनिया को संदेश देंगे।

ये भी पढे – Lok Sabha Election 2024 : बीएसपी और जेडीयू ने जारी कर दी उम्मीदवारों की लिस्ट, देखे लिस्ट

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement