मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑन द स्पॉट लिया फैसला, पुलिस को दिये कार्रवाई के निर्देश

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Saturday, September 13, 2025 10:30 PM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑन द स्पॉट लिया फैसला, पुलिस को दिये कार्रवाई के निर्देश
Google News
Follow Us

Advertisement

रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान देते हैं। भ्रमण के दौरान वे नागरिकों की शिकायतें सुनते हैं और तुरंत समाधान भी देते हैं।

रतलाम जिले के करिया गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिक की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। पुलिस को धारा 420 के तहत जांच का आदेश।

हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. यादव रतलाम जिले की सैलाना तहसील के करिया गांव पहुंचे। यहां स्थानीय निवासी पूनमचंद बामनिया ने उनसे शिकायत की। उन्होंने बताया कि फायनेंस कम्पनी से वाहन खरीदने के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित लोगों पर धारा 420 के तहत कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने पूनमचंद को गले लगाकर आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने संबंधित थाने से डायरी मंगाई। जाँच में लापरवाही सामने आने पर टीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस फैसले से ग्रामीणों में मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। जनता का मानना है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित निर्णय लेते हैं।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More