रायगढ़ मेले में झूला हवा में अटका, सवारों की जिंदगी फंसी दांव पर

By: Neeraj Sahu

On: Tuesday, August 19, 2025 9:24 AM

The swing got stuck in the air in Raigarh fair, the lives of the riders are at stake
Google News
Follow Us

विज्ञापन

रायगढ़, छत्तीसगढ़ : मेले में लगे झूलों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ खड़ा हुआ है। हाल ही में बलौदा बाजार में झूले का सेफ्टी बेल्ट टूटने की घटना के बाद अब रायगढ़ में भी ऐसा ही हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के मीना बाजार मेले में एक झूले की मोटर अचानक खराब हो गई, जिसके कारण झूला हवा में ही अटक गया। उस समय कई लोग झूले पर सवार थे। अचानक झूला रुकने से लोगों में दहशत फैल गई और मेले का माहौल अफरा-तफरी भरा हो गया।

झूले पर बैठे लोगों की जान हलक में अटक गई और वे काफी देर तक ऊपर ही लटके रहे। मेला प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर सवारियों को सुरक्षित नीचे उतारा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मेले की व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर उठने लगे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि झूलों की तकनीकी जाँच और सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान देने की जरूरत है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More