सिंगरौली। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यातायात पुलिस ने चून कुमारी स्टेडियम तिराहा में विशेष अभियान चलाया। बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें समझाइश दी गई और पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं 75 हेलमेट वितरित किए।
सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने चून कुमारी स्टेडियम तिराहा में अनूठी पहल की। बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए और कुल 75 हेलमेट वितरित किए। इस दौरान वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। चालकों ने भविष्य में हर बार हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का संकल्प लिया।
Also Read
पुलिस अधीक्षक ने पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट जरूरी बताते हुए निर्धारित गति में वाहन चलाने, मोबाइल का उपयोग न करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।




