Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

MP Nursing College Scam : नौ आरोपियों को CBI स्पेशल कोर्ट ने भेजा जेल, 4 की सीबीआई रिमांड बढ़ी

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 30 May 2024, 11:48 AM IST | 1 min read
MP Nursing College Scam : नौ आरोपियों को CBI स्पेशल कोर्ट ने भेजा जेल, 4 की सीबीआई रिमांड बढ़ी
Share:
Advertisement

MP Nursing College Scam : मध्य प्रदेश फर्जी नर्सिंग घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों की रिमांड अवधि बुधवार को खत्म हो गई, जिसके बाद विशेष सीबीआई अदालत ने नौ आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि चार आरोपियों की एहतियातन हिरासत अवधि 1 जून तक बढ़ा दी गई। इधर, वकील ने आरोपी के लिए जमानत याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। कांग्रेस नेता रवि परमार भी शुक्रवार को जमानत याचिका पर आपत्ति दाखिल करेंगे।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश नर्सिंग धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने मंगलवार को नौ आरोपियों को रिमांड मिलने के बाद विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने नौ आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि चार आरोपियों -राहुल राज, ओम गोस्वामी, रवि भदौरिया और जुगल किशोर शर्मा को 1 जून तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया। इधर आरोपी प्रीति तिलकवार, सचिन जैन ने जमानत याचिका दायर की है। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

Advertisement