Urjanchal Tiger
गुरुवार, 20 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026 : BPSC 72वीं के 1230 पदों पर भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 07 May 2026, 07:35 AM IST | 1 min read
BPSC 72nd Pre Recruitment 2026 : BPSC 72वीं के 1230 पदों पर भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू
Share:
Advertisement

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इंटीग्रेटेड 72वीं कंबाइंड (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1230 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए 1230 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन 7 मई से 31 मई 2026 तक होंगे। जानें योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया।

26 जुलाई को होगी प्रारंभिक परीक्षा

बीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 72वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इसमें सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

इस बार आयोग ने परीक्षा पैटर्न में अहम बदलाव किया है। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर छोड़ना चाहता है, तो उसे “E” विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। अगर उम्मीदवार कोई विकल्प नहीं चुनता है, तो उस प्रश्न को गलत माना जाएगा और एक-तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। गलत उत्तर देने पर भी नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

Advertisement

7 मई से शुरू होंगे आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना जरूरी होगा। गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

  • मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समतुल्य परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी

  • इस पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र या श्रम एवं समाज कल्याण विषय होना जरूरी है।

वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी

  • इस पद के लिए कॉमर्स, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य है।

अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी

  • इस पद के लिए मनोविज्ञान या विधि विषय में स्नातक डिग्री जरूरी होगी।

आयु सीमा

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 20 से 37 वर्ष तय की गई है। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

बीपीएससी 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। यदि कोई अभ्यर्थी अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करता है, तो प्रत्येक पद के लिए अलग शुल्क जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • साक्षात्कार (Interview)

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। अंतिम चयन इंटरव्यू के बाद तैयार मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

ADVERTISEMENT
Advertisement