रियलिटी शो Bigg Boss 20 के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में इस बार खास मेहमान के रूप में Ajay Devgn और Jaideep Ahlawat नजर आने वाले हैं। दोनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म Drishyam: The Conclusion के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचेंगे, जहां होस्ट Salman Khan के साथ उनकी दिलचस्प बातचीत देखने को मिलेगी।
हाल ही में जारी प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के साथ सितारों की हल्की-फुल्की मस्ती की झलक दिखाई गई है। एक सीन में अजय देवगन, कंटेस्टेंट काज़ी तौकीर से उनके ‘रॉकस्टार’ वाले पॉपुलर हुक स्टेप को दोहराने के लिए कहते हैं। काज़ी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए स्टेप करते हैं, जिस पर अजय और सलमान मजेदार प्रतिक्रिया देते हैं।
Also Read
इसके बाद अजय देवगन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह और सलमान खान मुश्किल स्टेप्स करते हैं, जबकि यह स्टेप आसान है। उन्होंने मजाक में जयदीप अहलावत को वही स्टेप करने के लिए कहा। शुरुआत में थोड़ी हिचकिचाहट के बाद जयदीप ने भी स्टेप दोहराया, जिससे सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
Ajay Devgn: “Qazi, ab samajh aaya aap itne famous kyun ho rahe ho” 😂
Phir Qazi ne dikhaya ONE STEP… and everyone went—Advertisement“I’M A ROCKSTAR BABEEEE… AUUUU! 🤘”
Qazi × Jaydeep × Ajay Devgn = ROCKSTAR ENERGY🎸#BiggBoss20 #BB20 #QaziTouqeer pic.twitter.com/C72WmHLLbs
— 𝙉𝙖𝙞𝙣𝙖🍷 (@VibeWith_Naina) September 27, 2026
प्रोमो सामने आने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने काज़ी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए लिखा, “रॉकस्टार बेबी, नाइस,” जबकि अन्य यूज़र्स ने भी इस सेगमेंट को मनोरंजक बताया।
फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ क्राइम थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी का तीसरा और अंतिम भाग है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसमें तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, प्रकाश राज, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
इससे पहले ‘वीकेंड का वार’ के पिछले एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट रीति तिवारी से काज़ी तौकीर और उदिति सिंह से जुड़े एक टास्क के दौरान उनकी टिप्पणियों पर चर्चा की थी।





