Breaking News : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। वह 1 जून तक बाहर रहेंगे। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। आज उन्हें जेल में आए हुए 50 दिन हो गए हैं। 22 मार्च से वह ईडी की हिरासत और तिहाड़ जेल में हैं। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के साथ, उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत भी मांगी है।
Supreme Court grants interim bail to Delhi CM Arvind Kejriwal till June 1 and asks him to surrender on June 2 https://t.co/vRxqua9HjW
Also Read
— ANI (@ANI) May 10, 2024
7 मई को याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस संजीव खन्ना ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो आज सुनाया जाएगा। वहीं, ईडी ने भी कल सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर केजरीवाल की जमानत का विरोध किया। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी आज राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल करेगी।




