Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

छिंदवाड़ा में बनेगा बड़ा एयरपोर्ट खुलेंगे बड़े कारखाने, लोगों को मिलेगा रोजगार : सीएम मोहन यादव

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 13 Apr 2024, 04:37 PM IST | 1 min read
CM Mohan Yadav
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सबने फैसला कर लिया है। छिंदवाड़ा में कमल खिलेगा।

ये भी पढ़े – Lok Sabha Election 2024 : जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी: राजनाथ सिंह

सीएम मोहन यादव ने जनता को बताया कि आज तक छिंदवाड़ा के व्यक्ति को यहां से सांसद क्यों नहीं मिला। आज तक छिंदवाड़ा के सभी सांसद बाहर से रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने छिंदवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी विवेक ‘बंटी’ साहू के बारे में बात करते हुए कहा कि बंटी अकेले नहीं हैं, छिंदवाड़ा के बच्चे बच्चे बंटी के साथ हैं। इसके साथ ही सीएम यादव ने कहा कि ”इस बार हम छिंदवाड़ा पार करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि वह सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि छिंदवाड़ा की जनता की जो भी मांग होगी, उसे भाजपा सरकार पूरा करेगी।

ये भी पढ़े – Arvind Kejriwal के साथ अमानवीय और एक कैदी की तरह किया जा रहा व्यवहार – संजय सिंह

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि छिंदवाड़ा के विकास के लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। आने वाले वर्षों में यहां बड़ा हवाई अड्डा बनेगा और बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां खुलेंगी। इसके अलावा छिंदवाड़ा के सतपुड़ा रिजर्व फॉरेस्ट का एक गेट खोला जाएगा, जिससे पर्यटन की नई संभावना भी खुलेगी। इससे बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सबने फैसला कर लिया है। छिंदवाड़ा में कमल खिल कर रहेगा।

Advertisement