Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Arvind Kejriwal को नहीं मिली राहत, 7 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 23 Apr 2024, 04:14 PM IST | 1 min read
Arvind Kejriwal को नहीं मिली राहत, 7 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
Share:
Advertisement

Arvind Kejriwal Update : दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम केजरीवाल की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। पेशी के बाद विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी।

अदालत ने मामले में दो अन्य आरोपियों, बीआरएस नेता के कविता और आम आदमी पार्टी के कथित फंड मैनेजर चरणप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी। अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। तब से उन्हें दिल्ली के तिहाड़ में रखा गया है।

ये भी पढे – Baba Ramdev Update : बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, मामला अगली सुनवाई के लिए टला

Advertisement