Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

‘Andhera’ वेब सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़: हॉरर और सस्पेंस से भरपूर अनुभव

Shabana Parveen

Editor | Updated: 08 Aug 2025, 04:34 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Andhera Trailer: हॉरर वेब सीरीज़ ‘Andhera’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आने वाली है। ‘Andhera’ का ट्रेलर वीडियो भी अब रिलीज़ हो गया है। इस वेब सीरीज़ में आपको अलौकिक गतिविधियाँ देखने को मिलेंगी। 2 मिनट 20 सेकंड के इस ट्रेलर को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएँगे। लापता लड़की की गुत्थी सुलझाते हुए कई हादसे होंगे और कई राज़ खुलेंगे। साथ ही, इस केस की जाँच के दौरान भूतों का भी सामना होने वाला है।

प्राइम वीडियो पर छाएगा ‘Andhera’

बता दें कि ‘राणा नायडू’ फेम अभिनेत्री सुरवीन चावला, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली, अभिनेता वत्सल सेठ, प्रिया बापट और करणवीर मल्होत्रा जैसे सितारे वेब सीरीज़ ‘अंधेरा’ में नज़र आएंगे। यह सीरीज़ राघव डार द्वारा निर्देशित है और 14 अगस्त को प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी। अब इस ट्रेलर में हॉरर के साथ-साथ सस्पेंस की भी झलक है। इतने प्रतिभाशाली सितारे के साथ, ट्रेलर एक बेहतरीन कहानी भी दिखाता है।

मुख्य कलाकार

  1. प्रिया बापट – इंस्पेक्टर कल्पना कदम
  2. करणवीर मल्होत्रा – जय, एक मेडिकल छात्र
  3. प्राजक्ता कोली – एक दुस्साहसी और अनिश्चित युवती
  4. सुर्वीन चावला – एक महत्वपूर्ण भूमिका में

रिलीज़ की तारीख

“Andhera” 14 अगस्त 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। इस सीरीज़ में 8 एपिसोड होंगे, जो दर्शकों को रहस्य और रोमांच से भरपूर अनुभव प्रदान करेंगे।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886