Urjanchal Tiger
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

अज्ञात कारणो से एक व्यक्ति नें फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच मे जुटी पुलिस

Om Prakash Shah

Author | Updated: 12 Oct 2026, 09:23 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के बसौड़ा गांव निवासी रामनंद पंडो पिता रामसुंदर पंडो की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना के समय उनकी पत्नी मवेशियों को चारा-पानी देने गई थी। वापस लौटने पर पति को फंदे पर लटका देख उसने शोर मचाया। ग्रामीणों के पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौड़ा गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामनंद पंडो पिता रामसुंदर पंडो, निवासी बसौड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय रामनंद पंडो घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मवेशियों को पानी पिलाने और चारा देने गई थी। इसी दौरान उन्होंने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पत्नी घर लौटी तो पति को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर माड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए घटना के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886