सिंगरौली में अवैध खनन पर कार्रवाई, 5 वाहन हुए जप्त

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Monday, October 13, 2025 10:50 AM

Action taken against illegal mining in Singrauli
Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान का संचालन खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में किया गया।

सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने 12 अक्टूबर 2025 को जिले के कई क्षेत्रों में जांच की। जांच के दौरान गिट्टी, बोल्डर और रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले सामने आए।

अवैध खनन में शामिल कुल पांच वाहनों को जप्त किया गया। इनमें डंपर क्रमांक MP53GA1799, ट्रैक्टर क्रमांक MP66A3680, MP66ZA8068, एक ट्रैक्टर स्वराज बिना नंबर और एक ट्रैक्टर पावर ट्रैक बिना नंबर शामिल हैं।

जप्त किए गए वाहनों को पुलिस कोतवाली बैढ़न, थाना विंध्यनगर और पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षा हेतु खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग ने बताया कि वाहनों पर खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन या परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More