Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

ट्रांसफार्मर फटने से हॉस्टल में लगी भीषण आग, छात्रो ने खिड़की से खुदकर बचाई जान, 7 छात्र गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 14 Apr 2024, 11:23 AM IST | 1 min read
ट्रांसफार्मर फटने से हॉस्टल में लगी भीषण आग, छात्रो ने खिड़की से खुदकर बचाई जान, 7 छात्र गंभीर रूप से घायल
Share:
Advertisement

Hostel fire in Kota : राजस्थान के कोटा में आज सुबह करीब 6 बजे एक हॉस्टल में ट्रांसफार्मर फट गया। विस्फोट होते ही भीषण आग लग गई, जिससे 7 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कई छात्र अपनी जान बचाने के लिए खिड़की से बाहर कूद गए। हॉस्टल के स्टाफ और लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हॉस्टल में फंसे छात्रों को बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जान बचाने के लिए खिड़की से बाहर कूदे छात्रों को फ्रैक्चर हो गया। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने कोटा आए करीब 70 छात्र रहते थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासन के एजेंट भी वहां मौजूद हैं।

ये भी पढ़े –Sahil Khan मुंबई पुलिस के सामने हुए पेश, महादेव एप मामले में होगी पूछताछ

Advertisement