Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

पटना म्यूजियम में लगी भीषण आग, 25 अग्निशमन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 08 May 2024, 02:37 PM IST | 1 min read
पटना म्यूजियम में लगी भीषण आग, 25 अग्निशमन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Share:
Advertisement

Massive fire broke out in Patna Museum : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नए पटना म्यूजियम भवन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर गये। आग और धुएं पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

पटना म्यूजियम की नई बिल्डिंग में लगी आग पर करीब 25 दमकलकर्मियों की एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग में संग्रहालय में रखी कई पौराणिक चीज़ें नष्ट हो गईं।

Advertisement