🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गहिलगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

By: Om Prakash Shah

On: Monday, March 9, 2026 10:52 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। जिले मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गहिलगढ़, विंध्यनगर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

जिले मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गहिलगढ़, विंध्यनगर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली और सर्वहित सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र की महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अमित शर्मा और अधिवक्ता श्री अवनीश कुमार दुबे ने महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, पॉक्सो एक्ट, नेशनल लोक अदालत तथा शासन द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कानूनी जागरूकता का संदेश दिया।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now