🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

एनटीपीसी विंध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का किया गया सम्मान

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, March 7, 2026 5:59 PM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारियों के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

एनटीपीसी विंध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारियों के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं की उपलब्धियों को दर्शाने वाला एक लघु वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तन्वी कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रा. लि. की फाउंडर डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर सुश्री अरुणिमा पात्रा का प्रेरक सत्र रहा। उन्होंने भावनात्मक बुद्धिमत्ता, वित्तीय जागरूकता और नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर महिला कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया। उक्त दौरान अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री मृणालिनी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी अभियान “शक्ति वॉक –शी लिड्स भारत” की जानकारी दी। वहीं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री ए.जे. राजकुमार ने महिलाओं के समर्पण और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता दोहराई।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now