काम की ख़बर यहां सर्च करें

UPSC Result 2026 : अनुज अग्निहोत्री AIR 1, 958 उम्मीदवार सफल, यहां देखें पूरी जानकारी

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Saturday, March 7, 2026 5:43 PM

UPSC Result 2026 : अनुज अग्निहोत्री AIR 1, 958 उम्मीदवार सफल, यहां देखें पूरी जानकारी
Google News
Follow Us

Advertisement

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उम्मीदवार अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी PDF में देख सकते हैं।

इस साल कुल 958 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए चयनित किया गया है। चयन सूची में उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर मेरिट के आधार पर शामिल किए गए हैं। आयोग ने बताया कि कुछ उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल रखी गई है।

UPSC Result 2026 : अनुज अग्निहोत्री AIR 1

UPSC परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसमें हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम सूची तक बहुत कम लोग पहुंच पाते हैं। इस परीक्षा के तीन चरण होते हैं,प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू।

इस बार कई अभ्यर्थियों की सफलता की कहानियां चर्चा में हैं। किसी ने कई बार प्रयास के बाद सफलता पाई तो किसी ने मुश्किल परिस्थितियों में पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार मेहनत, सही रणनीति और धैर्य इस परीक्षा की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी Result का PDF में देखें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UTN Hindi (@urjanchaltigernews)

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now