Gold Price Today : मध्य प्रदेश में सोना महंगा चांदी सस्ती, 3 मार्च 2026 को भोपाल-इंदौर में नए रेट जारी

By: Shabana Parveen

On: Tuesday, March 3, 2026 1:41 PM

Gold Price Today : मध्य प्रदेश में सोना महंगा चांदी सस्ती, 3 मार्च 2026 को भोपाल-इंदौर में नए रेट जारी
Google News
Follow Us

Advertisement

Gold Price Today : मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजार में मंगलवार 3 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दामों में गिरावट आई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में सुबह बाजार खुलते ही नए रेट जारी कर दिए गए। बढ़ती कीमतों के कारण आम ग्राहकों की जेब पर असर पड़ सकता है।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। निवेशक और खरीददार दोनों ही ताजा भाव पर नजर रखे हुए हैं। शादी-विवाह के सीजन और निवेश की मांग के चलते सोने में तेजी बनी हुई है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

भोपाल और इंदौर में 22 कैरेट सोने की कीमत आज लगभग ₹1,56,150 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। सोमवार 2 मार्च को यह कीमत ₹1,55,150 थी। यानी एक दिन में ₹1,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रति ग्राम की बात करें तो 22 कैरेट सोना आज ₹15,615 प्रति ग्राम बिक रहा है, जो कल ₹15,515 था। 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,24,920 है, जबकि सोमवार को यह ₹1,24,120 था।

Gold Price Today : मध्य प्रदेश में सोना महंगा चांदी सस्ती, 3 मार्च 2026 को भोपाल-इंदौर में नए रेट जारी

24 कैरेट सोने के ताजा रेट

24 कैरेट शुद्ध सोना आज ₹16,396 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। सोमवार को इसका भाव ₹16,291 प्रति ग्राम था। 8 ग्राम 24 कैरेट सोना आज ₹1,31,168 में मिल रहा है, जो कल ₹1,30,328 था। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,63,960 है। एक दिन पहले यही कीमत ₹1,62,910 थी।

चांदी के दाम में गिरावट

जहां सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी का भाव ₹315 प्रति ग्राम है, जो सोमवार को ₹320 था। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹3,15,000 है। सोमवार को यह ₹3,20,000 प्रति किलो थी। यानी एक दिन में ₹5,000 की गिरावट आई है।

सोना खरीदते समय ऐसे जांचें शुद्धता

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच जरूरी है। हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला आभूषण ही खरीदें। गहनों पर 6 अंकों का HUID कोड दर्ज होता है। इसे ‘BIS Care’ ऐप के जरिए सत्यापित किया जा सकता है।

गहने पर लिखा 24K, 22K या 18K उसकी शुद्धता बताता है। कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही शुद्ध माना जाता है।

खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें, क्योंकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More