🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

एनसीएल कॉलोनी में महिला आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Sunday, March 1, 2026 6:54 PM

Google News
Follow Us

सिंगरौली जिले के निगाही एनसीएल कॉलोनी में महिला आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 27 फरवरी 2026 को मर्ग क्रमांक 06/2026 के तहत दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका फूलमती बसोर (35 वर्ष), निवासी दसौती, थाना नवानगर, निगाही परियोजना में ठेकेदारी से जुड़े संदीप बत्तूला के पास काम करती थी। जांच के दौरान घटनास्थल एमक्यू 433 एनसीएल कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। पंचनामा और साक्ष्य एकत्र किए गए। गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी संदीप बत्तूला द्वारा महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 26 फरवरी 2026 को आरोपी महिला को जबरन अपने घर ले गया। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने रात करीब 12:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 0034/2026 दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला चिकित्सालय बैढ़न में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now