🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

पोखरा गांव में युवक पर जानलेवा हमला, पैर काटा, हाथ तोड़ा

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Saturday, February 28, 2026 5:47 PM

Breaking News
Google News
Follow Us

सिंगरौली। बरगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरा में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घायल युवक आजादपुर का निवासी बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसका पैर काट दिया, हाथ तोड़ दिया तथा सिर में कील ठोंक दी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now