होली पर सिंगरौली पुलिस का तोहफा,172 गुम मोबाइल लौटाए।

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, February 28, 2026 3:15 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित संचार साथी पोर्टल (CEIR) के माध्यम से सिंगरौली पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। होली पर्व के अवसर पर पुलिस ने 172 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक आवेदकों को सुपुर्द कर खुशियाँ बांटीं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹42 लाख बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) ने बताया कि बीते तीन महीनों में सायबर सेल एवं थाना/चौकी टीमों द्वारा तकनीकी ट्रेसिंग के माध्यम से यह सफलता प्राप्त की गई। इनमें से 122 मोबाइल पहले ही संबंधित थानों से वितरित किए जा चुके थे, जबकि शेष 50 मोबाइल आज औपचारिक रूप से आवेदकों को सौंपे गए। पुलिस के अनुसार गुम मोबाइल मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोनों में वनप्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, मोटोरोला, पोको, हॉनर, नथिंग, इनफिनिक्स व आइटेल जैसी नामी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। 

ब्रांडवार बरामद मोबाइल- विवो 31, ओप्पो 24, रियलमी 23, रेडमी 17, वनप्लस 16, सैमसंग 12, इनफिनिक्स 17, आइटेल 9, मोटोरोला 7, नार्जो 5, टेक्नो 4, पोको 3, हॉनर 2 और नथिंग 2 मोबाइल फोन शामिल हैं।

सिंगरौली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गुम मोबाइल की स्थिति में CEIR पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि समय पर कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More