🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

मध्य प्रदेश: बेटे से विवाद, पिता पर किया प्राण घातक हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Saturday, February 21, 2026 6:46 PM

Madhya Pradesh: Father attacked with lethal weapon after dispute with son
Google News
Follow Us

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के थाना लार्डगंज क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में पदस्थ 67 वर्षीय कर्मचारी के साथ चार हाथियारबंद बदमाशों ने जमकर मारपीट की। आरोपी सरेरहा बुजुर्ग को मारते रहे, और वहां से निकलने वालो मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहे। गंभीर रूप से घायल हालत में बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना गोल बाजार के पास की है. बताया जा रहा है कि घायल बुजुर्ग के बेटे से कुछ दिनों पहले आरोपियों का विवाद हुआ था, जिसका बदला उन्होंने पिता से लिया है। लार्डगंज थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। इधर बेरहमी से बुजुर्ग के साथ की गई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

बेटे से विवाद, पिता से लिया बदला

घायल बुजुर्ग के बेटे संदीप विश्वकर्मा परिवार के साथ चेरीताल क्षेत्र में रहते है। डेढ़ माह पहले पड़ोस में रहने वाला शुभम जायसवाल दोस्तों के साथ रोड पर शराब पीकर तेज आवाज में बात कर रहा था, उसी दौरान संदीप घर से बाहर निकला और डाटते हुए वहां से भगा दिया।

हालांकि आरोपियों से संदीप की बहस भी हुई थी, जिस पर उन्होंने धमकी दी थी। इस घटना के बाद से लगातार शुभम अपने साथियों के साथ संदीप को मारने की फिराक में था, पर उसे मौका नहीं मिला। 14 जनवरी को भी संदीप के घर पर आरोपियों ने बम चलाए और फिर कानून को चुनौती देते हुए फरार हो गए।

बहाने से बुलवाया फिर बेखौफ बदमाशों ने किया हमला

आरोपियों ने संदीप को कई मार मारने का प्लान बनाया, पर जब सफल नहीं हुए तो उसके पिता राजाराम विश्वकर्मा को टारगेट करना शुरू कर दिया। 18 फरवरी की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर राजाराम जो कि अस्पताल में फर्नीचर का काम करते है, उनके मोबाइल पर काल आया कि ठेला बनवाना है, हम अस्पताल के बाहर खड़े हुए है, आप चाहे तो एंडवास ले सकते है।

आरोपियों की बात सुनकार राजाराम जैसे ही अस्पातल से बाहर आए तो शुभम जायसवाल ने अपने साथी शनि रजक, विकास रजक, महेंद्र पटेल के साथ घेरा और लोहे की राड से हमला करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने तब तक बुजुर्ग राजाराम के साथ मारपीट की, जब तक कि उनके दोनों हाथ, पैर फ्रेक्चर नहीं हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है।

बेखौफ बदमाशों की वारदात सीसीटीवी में कैद

67 वर्षीय बुजुर्ग के साथ बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट की, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बुजुर्ग के साथ मारपीट करने से पहले आरोपियों ने अपना मुंह कवर किया, और फिर इंतजार करने लगे राजाराम के आने का। बदमाशों ने प्लान के तहत राजाराम को भीडभाड से दूर किया और फिर लोहे के राड से घेरकर तब तक मारा, जब तक वो बेहोश नहीं हो गए। आसपास लोगों की भीड़ भी लगी थी, पर किसी ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। दो मिनट तक लगातार बुजुर्ग को मारने के बाद बाइक में सवार होकर फरार हो गए।

दोनो पैर-हाथ-गले में फ्रेक्चर

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राजाराम को इलाज के लिए पास के ही अस्पातल ले गए, जहां डाक्टर ने उनका इलाज करते हुए बताया कि बुजुर्ग के दोनों पैर,हाथ और गले में फ्रैक्चर आया है। शरीर के अंदरुनी भाग में भी चोट आई है।

परिजनों की शिकायत पर लार्डगंज थाना पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीएसपी रितेश कुमार शिव का कहना है, कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगें।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now