सिंगरौली, 18 फरवरी 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर गौरव बैनल ने प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को सम्मानित किया।
30 विद्यार्थियों को मिला सम्मान
जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के 30 उत्कृष्ट विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों के साथ उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
मॉडल संदीपनी विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय मॉडल संदीपनी विद्यालय, चितरंगी के 9 छात्र चयनित हुए। इनमें से 4 छात्रों ने अपने-अपने विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की गई
सम्मान समारोह में चयनित विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की गई। छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग और ट्रैक सूट भी दिए गए।
कलेक्टर ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल
इस अवसर पर कलेक्टर श्री बैनल ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी छात्र बिना मानसिक तनाव के पढ़ाई करें। पूरे आनंद और एकाग्रता के साथ अध्ययन करें। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
शिक्षकों और अभिभावकों को दी शुभकामनाएं
सम्मान समारोह में सभी पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी गईं।











