Aadhaar Supervisor/Operator Vacancy 2026 : अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आधार से जुड़ी सेवाओं में काम करने का सुनहरा अवसर आया है। डिजिटल इंडिया के तहत आधार सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड ने भर्ती निकाली है। यह भर्ती आधार सेवा केंद्र (ASK) के लिए की जा रही है। इसमें आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार अपने ही जिले में रहकर काम करना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। ऑफिशियल वेबसाइट csc.gov.in पर आवेदन विंडो खुली हुई है।
CSC Aadhaar Operator Recruitment 2026 के तहत आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 252 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 10 मार्च 2026 तक csc.gov.in पर करें।
आधार सुपरवाइजर, ऑपरेटर वैकेंसी 2026: संक्षिप्त विवरण
- भर्ती निकाय: CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड
- पद का नाम: सुपरवाइजर / ऑपरेटर
- कुल पद: 252
- कार्य अवधि: कॉन्ट्रेक्ट (1 वर्ष)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: career.csccloud.in
इन राज्यों में होगा चयन
इस भर्ती के तहत कई राज्यों में नियुक्तियां होंगी। इनमें प्रमुख राज्य इस प्रकार हैं:
आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर बनने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं।
- उम्मीदवार का न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है।
- 10वीं के साथ 2 साल ITI करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
- 10वीं के साथ 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा मान्य है।
- उम्मीदवार के पास UIDAI मान्यता प्राप्त आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- जिस जिले से आवेदन करें, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले csc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- ASK Job Opening सेक्शन में जाएं।
- राज्य के सामने दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरें।
- जरूरी दस्तावेज और आधार सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- कैप्चा कोड भरकर फॉर्म सब्मिट करें।
- फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
रिक्त लिस्ट – List
आवेदन करें – Apply Now











