Singrauli Breaking : बेलगाम तेज रफ़्तार हाईवे का कहर, एक साथ तीन की मौत और अन्य गंभीर

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Sunday, February 15, 2026 11:19 PM

Singrauli Breaking : बेलगाम तेज रफ़्तार हाईवे का कहर, एक साथ तीन की मौत और अन्य गंभीर
Google News
Follow Us

Advertisement

Singrauli Breaking : सिंगरौली में एक बार फिर से मौत का तांडव देखने को मिला, आपको बता दें की जियावन थाना क्षेत्र के कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र हुमनाडाड़ में बेलगाम तेज रफ़्तार हाईवे ने पिता-पुत्र के साथ एक अन्य की जान ले ली। वहीं इस हादसे से एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

सिंगरौली के जियावन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल।

हादसे को लेकर चौकी प्रभारी ने क्या कहा ?

कुंदवार पुलिस चौकी प्रभारी रामजी त्रिपाठी ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया की मृतक अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से सवार होकर अपने घर सरौंधा जा रहे थे, तभी हाईवा की टक्कर से तीन युवक (जगन्नाथ सिंह, लाल देव सिंह, तेजबली सिंह ) की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य (अरविंद केवट) गंभीर रूप से घायल है। मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हाईवे की टक्कर से एक साथ तीन की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुमनाडाड़ में बेलगाम तेज रफ़्तार हाईवा ने एक बाइक को टक्कर मारी उसके बाद दूसरी बाइक को भी टक्कर मारी। जिससे एक बाइक पर सवार दोनों युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक में से एक की मौत हो गई । वहीं बाइक पर दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More