🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

पुणे में बड़ा विमान हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, January 28, 2026 10:58 AM

Google News
Follow Us

महाराष्ट्र की राजनीति से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह एक निजी विमान से यात्रा कर रहे थे और विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK) विमान पुणे के बारामती एयरस्ट्रिप पर उतर रहा था, तभी तकनीकी कारणों से उसका संतुलन बिगड़ गया और विमान क्रैश लैंडिंग का शिकार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही सभी सवारों की मौत हो गई।

विमान में सवार थे कुल सात लोग

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें शामिल थे

  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार
  • एक पीएसओ
  • एक निजी सहायक
  • दो क्रू मेंबर (पायलट इन कमांड और फर्स्ट ऑफिसर)

सभी की मौके पर ही मौत हो गई। राहत और बचाव दल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने ली घटना की जानकारी

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर हादसे की पूरी जानकारी ली। केंद्र सरकार ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

राजनीतिक जगत में शोक की लहर

अजित पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता और पार्टी संस्थापक शरद पवार के भतीजे थे। वह लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के चचेरे भाई भी थे।

वे महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल रहे। उन्होंने अलग-अलग सरकारों में कुल छह बार उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

उन्होंने पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकारों में जिम्मेदारी संभाली थी।

पारिवारिक जीवन

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार हैं और उनके दो बेटे  जय पवार और पार्थ पवार हैं। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है।

जांच के आदेश, DGCA करेगी विस्तृत जांच

हादसे के कारणों की जांच के लिए DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now