MTV का पॉपुलर रियलिटी शो Splitsvilla X6 इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। शो का हर एपिसोड नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के साथ सामने आ रहा है। हाल ही में प्रसारित एपिसोड में प्यार विला के तीन चर्चित कंटेस्टेंट, योगेश रावत, हिमांशु अरोड़ा और टायन डी विलियर्स, को ओरैकल के सामने पेश किया गया, जहां उनके रिश्तों की सच्चाई और परफेक्ट मैच की संभावनाओं को परखा गया।
हार्ट नेकलेस टास्क बना विवाद की वजह
इस हफ्ते लड़कियों को हार्ट नेकलेस दिए गए थे, जिन्हें उन्हें अपने पसंदीदा लड़कों को देना था। इसी दौरान सौमद्न्या शेट्टी का दिल टूटता नजर आया। वह पहले ही अपने सारे नेकलेस बांट चुकी थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक अन्य कंटेस्टेंट से नेकलेस लेकर हिमांशु को दे दिया।
सौमद्न्या को उम्मीद थी कि उनकी यह कोशिश हिमांशु को पसंद आएगी और वह उनसे बात करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हिमांशु की ओर से कोई पहल न होने पर सौमद्न्या काफी आहत नजर आईं।
वोटिंग के दौरान खुली नाराजगी
डोम सेशन के दौरान सौमद्न्या ने खुलकर कहा कि उन्होंने हिमांशु के लिए काफी कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद हिमांशु ने उनसे बातचीत तक नहीं की। इस पर हिमांशु ने जवाब दिया कि सौमद्न्या ने भी उनसे सीधे बात करने की कोशिश नहीं की।
इस बयान के बाद दोनों के बीच तनाव साफ नजर आया, जिसने एपिसोड को और भी ज्यादा ड्रामेटिक बना दिया।
योगेश और हर्षित के बीच भी भिड़ंत
इसी एपिसोड में योगेश रावत और हर्षित के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। हर्षित ने साफ कहा कि वह सिर्फ उन्हीं लोगों से बात करेंगे जो उनके लिए मायने रखते हैं। इस बयान ने शो के माहौल को और गर्म कर दिया।
‘दिल या डील’ थीम ने बढ़ाया रोमांच
गौरतलब है कि MTV Splitsvilla X6 इस बार ‘Dil Ya Deal’ की थीम पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट्स को प्यार और पैसों के बीच कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। हर टास्क के साथ जोखिम बढ़ता जा रहा है और रिश्तों की असली परीक्षा हो रही है।
होस्ट और मिसचीफ मेकर्स ने बढ़ाया तड़का
इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं करण कुंद्रा और सनी लियोन, जबकि इस बार शो में खास ट्विस्ट के तौर पर निया शर्मा और उर्फी जावेद को मिसचीफ मेकर्स बनाया गया है। दोनों की एंट्री से शो में ग्लैमर और ड्रामा दोनों का लेवल काफी बढ़ गया है।
अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या हिमांशु और सौमद्न्या के बीच सुलह होगी या यह दूरी आगे और बढ़ेगी। आने वाले एपिसोड्स में रिश्तों की असली परीक्षा और भी ज्यादा कठिन होने वाली है।
MTV Splitsvilla X6 हर दिन नए मोड़ के साथ दर्शकों को बांधे हुए है और आने वाले एपिसोड्स में और भी बड़े खुलासों की उम्मीद की जा रही है।











