पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Sunday, April 6, 2025 11:19 AM

पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Google News
Follow Us

Advertisement

MP News: हरदा जिले में एक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जहां सौतेले पिता ने अपनी सबसे छोटी बेटी को हवस का शिकार बनाया है। मामला तब प्रकाश में आया जब वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। जहां सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ क्रूर कृत्य किया। जब वह तीन महीने की गर्भवती थी, तो उसने अपनी मां को बताया कि उसका पिता कई दिनों से उसके साथ बलात्कार कर रहा था। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची।

इधर, शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एएसपी आरडी प्रजापति ने बताया कि महिला ने अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी। महिला की एक 14 साल की बेटी है। जिसे उसके सौतेले पिता ने क्रूरता से प्रताड़ित किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More