Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

YouTube Down : पूरी दुनिया में यूट्यूब सेवा बाधित, यूजर्स परेशान

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 18 Feb 2026, 08:02 AM IST | 1 min read
YouTube Down : पूरी दुनिया में यूट्यूब सेवा बाधित, यूजर्स परेशान
Share:
Advertisement

YouTube Down : दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube में 17 फरवरी को बड़ी तकनीकी दिक्कत सामने आई। इस कारण भारत समेत कई देशों में लोग वीडियो नहीं देख पा रहे थे। ऐप और वेबसाइट खोलने पर यूजर्स को “Something Went Wrong” का मैसेज दिखाई दे रहा था। इससे साफ है कि समस्या किसी एक देश तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह ग्लोबल आउटेज था।

अमेरिका में सबसे ज्यादा शिकायतें

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट DownDetector के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में शाम करीब 8 बजे (EST) से समस्या शुरू हुई। यहां 3 लाख 20 हजार से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज की गईं।

भारत में भी लाखों यूजर्स प्रभावित

भारत में भी यूट्यूब की सेवा बुरी तरह प्रभावित रही। डाउनडिटेक्टर पर सुबह के समय 18 हजार से ज्यादा यूजर्स ने समस्या की शिकायत दर्ज कराई।

सबसे ज्यादा शिकायतें इन शहरों से आईं और सभी यूजर्स ने यूट्यूब डाउन होने की जानकारी दी।

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • हैदराबाद
  • कोलकाता
  • जयपुर
  • आगरा
  • लखनऊ
  • पटना

वीडियो प्ले और सर्च में दिक्कत

कई भारतीय यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि

  • वीडियो प्ले नहीं हो रहे
  • सर्च रिजल्ट्स नहीं दिख रहे
  • ऐप बार-बार एरर दिखा रहा है

सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं

यूट्यूब डाउन होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार पोस्ट्स की बाढ़ आ गई।
एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

यूट्यूब डाउन है तो मैं रात का खाना कैसे खाऊं? बैकग्राउंड में वीडियो चलाकर ही खाना बनता है!

दूसरे यूजर ने लिखा,

डिनर टाइम पर यूट्यूब क्रैश? ये तो असली क्राइसिस है!

कई लोगों ने मजाक में कहा कि यूट्यूब के बिना उनका पूरा रूटीन ठप हो गया है।

अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

सुबह के 07:40 तक Google या यूट्यूब की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि समस्या का कारण क्या था और इसे पूरी तरह कब ठीक किया जाएगा। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह सर्वर-साइड इश्यू हो सकता है, जो अमेरिका से शुरू होकर वैश्विक स्तर पर फैल गया। कुछ समय बाद कई यूजर्स के लिए सेवा धीरे-धीरे सामान्य होती नजर आई।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886