पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जैसे-जैसे प्रचार तेज हो रहा है, वैसे-वैसे सियासी विवाद भी गहराते जा रहे हैं। बिधाननगर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय के एक वीडियो ने अब बंगाल से निकलकर बिहार की राजनीति में भी हलचल मचा दी है।
क्या है पूरा मामला?
नवरात्रि के दौरान भाजपा उम्मीदवार डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय का हाथ में मछली लेकर प्रचार करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया।
Also Read
वीडियो में देखा जा सकता है कि उम्मीदवार चुनाव प्रचार के दौरान मछली लेकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इसे लेकर विपक्ष ने भाजपा के धार्मिक रुख पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
View this post on Instagram
Advertisement
RJD का तीखा हमला
बिहार की प्रमुख पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
RJD ने लिखा,
“बिहार में नवरात्रि बता कर बेवजह कोसा जाता है, बंगाल में बीच नवरात्रि मछली की आंख में भाजपाइयों को वोट दिख जाता है?”
इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रुख अपनाने का आरोप भी लगाया।
बिहार में नवरात्रि बता कर बेवजह कोसा जाता है, बंगाल में बीच नवरात्रि मछली की आँख में भाजपाइयों वोट दिख जाता है?
पूरे देश में गाय गौमाता कहलाए, इसे आधार बना भाजपा नफ़रत की राजनीति जमाए पर जब पूर्वोत्तर में कोई खाए तो भाजपाई मिथुन बताए?
यही है भाजपा का दोहरा चरित्र है!वोट ही इनका… pic.twitter.com/wIyMcR9gXJ
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) March 22, 2026





