V Neck Blouse Design : आजकल शादीशुदा महिलाओं को साड़ी पहनना पसंद होता है। महिलाओं के साथ कॉलेज गर्ल्स भी आजकल फेयरवेल पार्टी में पहनने के लिए साड़ी का चयन करती है। साड़ी को मॉडर्न स्टाइल देने और उसे आकर्षक बनाने के लिए ब्लाउज़ का होना बहुत ज़रूरी है। ब्लाउज से आप अपने लुक को गॉर्जियस, स्टाइलिश और खूबसूरत बना सकती हैं। अगर आप मॉडर्न दिखना चाहती हैं तो आपको वी नेक स्टाइल में ब्लाउज बनवाना चाहिए।
Peach V Neck Blouse

वी नेक स्टाइल में बना यह पीच कलर का ब्लाउज रॉ सिल्क फैब्रिक से बना है। इसकी खूबसूरत चौड़ी वी नेक पर जरदोजी की कढ़ाई की गई है। खूबसूरत वर्क के साथ इस ब्लाउज़ की बाजू छोटी है। इसमें आगे की तरफ हुक लगे हैं जो इसे और मॉडर्न लुक देते हैं।
Also Read
Frill Sleeves V Neck Blouse

फ्रिल स्लीव्स वाला यह वी नेक ब्लाउज काफी यूनिक है। फ्रिल स्लीव्स इस ब्लाउज़ को बेहद आकर्षक बनाती हैं। वी नेक पर इसकी गोल्डन डिटेलिंग है। यह स्टाइलिश ब्लाउज़ स्कर्ट, लहंगे और साड़ियों के साथ बेहद आकर्षक लगता है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
Velvet V Neck Blouse

वेलवेट फैब्रिक से बने इस वी नेक ब्लाउज को भी बेहद मॉडर्न स्टाइल में डिजाइन किया गया है। ब्लाउज पर गोल्डन प्रिंट है जो इसे और भी मॉडर्न लुक दे रहा है। ब्लाउज के वी नेक पर भी सुनहरे फूल बने हुए हैं। इसमें नीचे की तरफ गोल्डन लेस के साथ शॉर्ट स्लीव्स हैं। इसके साथ आप गोल्डन झुमके या झुमके पहनकर बहुत खूबसूरत लगेंगी।





