Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

शादियों मे नया और डिफरेंट लुक पाने के लिए ट्राई करे Lehenga Suit, देखे डिज़ाइन

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 30 May 2024, 07:40 PM IST | 1 min read
शादियों मे नया और डिफरेंट लुक पाने के लिए ट्राई करे Lehenga Suit, देखे डिज़ाइन
Share:
Advertisement

Lehenga Suit For Wedding : अगर आप एथेनिक वियर में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आजकल लहंगा सूट काफी चलन में है। आप लहंगे के साथ कुर्ते को मैच करके एक नया और डिफरेंट लुक पा सकती हैं। आप लहंगे के साथ डिफरेंट स्टाइल और पैटर्न के सूट मैच कर सकती हैं। जिसे देखकर हर कोई बस यही कहेगा, गॉर्जियस। इस आर्टिकल में हम कुछ अलग अलग पैटर्न और डिजाइन के लहंगा सूट लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस वेडिंग सीजन में या ईद के मौके पर ट्राई कर सकती हैं। आइए देखते हैं कुछ लहंगा सूट के डिजाइन।

Black and Smokey Color Lehenga Suit

शादियों मे नया और डिफरेंट लुक पाने के लिए ट्राई करे Lehenga Suit, देखे डिज़ाइन

ब्लैक और स्मोकी कलर के यूनिक कॉन्बिनेशन वाला यह लहंगा सूट काफी खूबसूरत है। ब्लैक कलर के कॉलर वाले फुल स्लीव्स कुर्ते के बाजू और कलाइयों के साथ कुर्ते के निचले हिस्से में बना जरी का बॉर्डर बेहद खूबसूरत है। कॉलर में बना नेकलेस स्टाईल का ज़री का वर्क किया गया है। स्मोकी कलर के वर्क वाले लहंगे और दुपट्टे में बना ब्लैक कलर का लहरिया बॉर्डर दुपट्टे और लहंगे की खूबसूरती को दुगना बना रहा है।

Baby Pink Color Lehenga Suit

शादियों मे नया और डिफरेंट लुक पाने के लिए ट्राई करे Lehenga Suit, देखे डिज़ाइन

बेबी पिंक कलर वाले इस लहंगा सूट मे फ्रॉक स्टाइल की फुल सलीव्स वाली शॉर्ट कुर्ती के साथ घेरदार लहंगे का कॉन्बिनेशन काफी यूनिक लग रहा है। लहंगे और कुर्ते पूरे एरिया मे उभरे हुए डॉट्स बने हैं। कुर्ती के गले, आस्तीन और नीचे के किनारे पर सितारों का बॉर्डर बनाया गया है। लहंगे के निचले हिस्से में बना सितारों का चौड़ा बॉर्डर बेहद खूबसूरत लग रहा है।

Sky Blue And Navy Blue Lehenga Suit

Advertisement

स्काई ब्लू और नेवी ब्लू के यूनिक कॉन्बिनेशन वाला यह लहंगा सूट भी काफी खूबसूरत है। स्काई ब्लू कलर के कुर्ते के चेस्ट और नीचे के हिस्से मे बने बॉर्डर पर जरी का हेवी वर्क किया गया है। बाजू और कलाइयों पर भी जरी का हेवी वर्क है। नेवी ब्लू कलर के लहंगे और दुपट्टे पर स्काई ब्लू कलर का बॉर्डर लगाया गया है। साथ ही पूरे दुपट्टे में जरी की छोटी-छोटी बूटियां बनी है। लहंगे पर नीचे से ऊपर की तरफ आता हुआ जरी का वर्क किया गया है। जिससे लहंगा सूट देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है।

Smoky Color Lehenga Suit

स्मोकी कलर का हेवी वर्क वाला यह लहंगा सूट बेहद ही खूबसूरत है। सूट पर बना जरी का हेवी वर्क और नीचे में बना बॉर्डर बेहद लाजवाब है। फुल स्लीव वाले कुर्ते के कलाइयों पर बना बॉर्डर और नीचे से ऊपर की तरफ जाती हुई ज़री का धारियों वाला वर्क और भी खूबसूरत लग रहा है। लहंगे के निचले हिस्से में जरी का पतला बॉर्डर और लहरिया डिजाइन वाला नीचे से ऊपर की तरफ जाता हुआ जरी का वर्क किया गया है। कटवर्क वाले दुपट्टे पर जरी से बना पत्तियों वाला बॉर्डर बेमिसाल है। साथ ही पूरे दुपट्टे पर जरी की छोटी-छोटी बूटियां बनाई गई है।

Lavender Color Lehenga Suit

शादियों मे नया और डिफरेंट लुक पाने के लिए ट्राई करे Lehenga Suit, देखे डिज़ाइन

लैवंडर कलर का यह लहंगा सूट भी बेहद खूबसूरत है। कुर्ते का यूनिक स्टाइल इसे और भी यूनिक बना रहा है। फ्रॉक स्टाइल वाले लॉन्ग कुर्ते के नेक और निचले हिस्से में वाइट धागे का हेवी वर्क किया गया है। साथ ही चेस्ट के नीचे हेवी वर्क वाला बॉर्डर बनाया गया है। अंब्रेला स्लीव्स से इस सूट का लुक और भी डिफरेंट लग रहा है आस्तीन को हाइलाइट करने के लिए एल्बो पर वर्क का बॉर्डर बनाया गया है। कुर्ते का निचला हिस्सा कट पैटर्न है। वही लहंगे और दुपट्टे पर छोटी-छोटी बूटियाँ बनी है। लहंगे के किनारे में पतला बॉर्डर बनाया गया है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886