Singrauli News : सिंगरौली में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में कलेक्टर गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। शिविर में 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सामुदायिक भवन बैढ़न में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
Also Read
शिविर में कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम. ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है, जिससे जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
रक्तदान शिविर
अधिकारियों ने बताया कि, दुर्घटना, गंभीर बीमारी और प्रसव के समय रक्त की तत्काल आवश्यकता होती है। ऐसे समय में रक्तदाता द्वारा किया गया रक्तदान जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है।
शिविर में 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह हुआ। सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रक्त संग्रह हुआ।
शिविर में जिले के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
जनता से अपील
सिंगरौली कलेक्टर और एसपी ने जिलेवासियों से अपील की, अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से रक्तदान करें। अपने परिवार और मित्रों को भी प्रेरित करें ।उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि
- राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह
- विधायक श्री राम निवास शाह
- विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम
- नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय
- आयुक्त सविता प्रधान
- भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह





