लूट और जबरन ट्रांजेक्शन करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।

By: Om Prakash Shah

On: Friday, May 8, 2026 8:25 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगवां क्षेत्र में लूट की वारदातों पर लगाम कसते हुए बरगवां पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरगवां पुलिस ने लूट के एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित शिवेंद्र कुमार तिवारी को रोककर न केवल उनका पर्स और नकदी छीनी, बल्कि डिजिटल लूट को अंजाम देते हुए आधार कार्ड के जरिए जबरन अंगूठा लगवाकर खाते से 4,500 रुपये भी निकलवा लिए। ​थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कमलेश साकेत, सुमित और विकास को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से कुल 9,300 रुपये और दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जिला जेल पचौर भेज दिया है।

Singrauli News : अमृत-1 योजना के तहत STP कार्यों का आयुक्त ने किया निरीक्षण, एक माह में तीनों सीवरेज प्लांट चालू करने के निर्देश

सिंगरौली, 24 जून 2026। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने अमृत-1 योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन Sewerage Treatment Plant (STP) कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए शेष निर्माण कार्य, सीवर कनेक्शन…

Read More

WhatsApp