बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, उनके भाई विजेन्द्रनाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज जिले स्थित पैतृक गांव में कथित तौर पर ज़मीन विवाद को लेकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया।
हमले में घायल विजेन्द्रनाथ तिवारी को पहले गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
Also Read
https://x.com/bihar_newspoint/status/2068982140977422541/video/2
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच जारी है।



