नवानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, May 7, 2026 8:42 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना नवानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना नवानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है। थाना नवानगर में दर्ज अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहृत बालिका (बदला हुआ नाम सोनाली, उम्र 15 वर्ष 09 माह) की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को ग्राम नवानगर क्षेत्र से सकुशल बरामद किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

उक्त अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, महिला आरक्षक आरती सतनामी (चौकी जयंत), प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक राजा ठाकुर एवं आरक्षक विकास मौर्या की सराहनीय भूमिका रही।

Singrauli News : अमृत-1 योजना के तहत STP कार्यों का आयुक्त ने किया निरीक्षण, एक माह में तीनों सीवरेज प्लांट चालू करने के निर्देश

सिंगरौली, 24 जून 2026। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने अमृत-1 योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन Sewerage Treatment Plant (STP) कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए शेष निर्माण कार्य, सीवर कनेक्शन…

Read More

WhatsApp