Urjanchal Tiger
शनिवार, 26 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Singrauli News : नवानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 घंटे में चोरी का खुलासा, ₹6 लाख के जेवर बरामद

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 26 Sep 2026, 07:15 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 26 सितम्बर 2026।।सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर करीब ₹6 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब किया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक Siyaj KM के निर्देशन में नवानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की।

फरियादी बृज कुमार कुशवाहा (माजन कला) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार सहित उज्जैन जाने के दौरान उनके घर में चोरी हो गई। लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला और अलमारी के लॉकर टूटे हुए पाए गए।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी गायब थी।

Advertisement

Police Action

थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

थाना प्रभारी Rakesh Sahu के नेतृत्व में टीम ने

  • घटनास्थल का निरीक्षण किया
  • सीसीटीवी फुटेज खंगाले
  • संदिग्धों से पूछताछ की
  • मुखबिर तंत्र सक्रिय किया

क्या हुआ दस्तयाब ।।Recovery & Accused

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब किया।

उनकी निशानदेही पर

  • पायल
  • करधनी
  • बिछिया
  • मंगलसूत्र
  • झुमकी
  • सोने की नथ सहित अन्य जेवर

कुल मिलाकर करीब ₹6 लाख मूल्य का शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इनकी रही सराहनीय भुमीका ।। Police Team Contribution

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सराहना की गई है।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement