मध्यप्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Saturday, May 23, 2026 7:07 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

मध्यप्रदेश सीधी के एक छोटे से गांव में शनिवार दोपहर ऐसा मंजर दिखा, जिसने हर किसी को अंदर तक हिला दिया। मां कुछ देर के लिए राशन लेने बाहर गई थी, लेकिन लौटते ही उसका पूरा संसार राख बन चुका था। मिट्टी के घर में लगी आग ने तीन मासूम भाई-बहनों की जिंदगी छीन ली।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के काशीहवा गांव में डेढ़ वर्षीय रिद्धि, छह वर्षीय संध्या और तीन वर्षीय नागेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घर बाहर से बंद था, इसलिए बच्चे बाहर नहीं निकल सके।

गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दमकल टीम देर से पहुंची। बच्चों की मौत की खबर सुनकर इलाके के लोग भावुक हो उठे और प्रशासनिक इंतजामों पर सवाल खड़े होने लगे।

पुलिस का कहना है कि कच्चे मिट्टी के घर में आग तेजी से फैल गई। बच्चों की मां दुकान गई थी, जबकि पिता मजदूरी के लिए शहर में थे। कुछ ही मिनटों में पूरा घर आग की लपटों में घिर गया।

WhatsApp News : भारत से WhatsApp को सालाना $1 Billion से अधिक Revenue

WhatsApp News : भारत से WhatsApp को सालाना $1 Billion से अधिक Revenue

नई दिल्ली। WhatsApp को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है । भारत अब केवल यूजर्स की संख्या के मामले में ही नहीं, बल्कि कमाई के लिहाज से भी WhatsApp का सबसे महत्वपूर्ण बाजार बन गया है। जानकारी के…

Read More

WhatsApp