Urjanchal Tiger
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बेटी को घर में अकेला देख पिता की बिगड़ी नीयत, 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 29 May 2024, 02:50 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Shahdol News : पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह मासूम ने पिता के चंगुल से भागकर अपनी इज्जत बचाई। मामले की जानकारी नाबालिग ने फोन पर पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे अब पकड़ लिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि 16 साल से कम उम्र की नाबालिग के साथ यह घटना 9 मई को घटी। शिकायत के बाद आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपी पुलिस से बचते हुए इधर से उधर भागते रहे। आरोपी की लोकेशन बुढ़ार में था, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढे –  परिवार के 8 सदस्यों की हत्या कर हत्यारे ने की खुदखुशी

ये भी पढे – बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले ने 4 युवकों को रौंदा, 2 की मौत 2 घायल

Advertisement