बंडा ब्लॉक के दो गांवों में हड़कंप, कई लोग बीमार; अफसर मौके पर
सागर (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश के सागर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में शनिवार-रविवार के बीच हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Also Read
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में भी अफरा-तफरी मच गई। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था की समीक्षा की।
MP में ज़हरीली शराब का कहर
9 लोगों को मौत
सागर ज़िले के बंडा की घटना
Advertisementमृतक अलग-अलग गांव के निवासी
शनिवार रात को शराब पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत #MadhyaPradesh pic.twitter.com/mE9ndyPSp9
— Ravish Pal Singh (@ReporterRavish) September 6, 2026
7 शराब दुकानें सील, जांच शुरू
घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- एहतियातन 7 शराब दुकानें सील
- संदिग्ध शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
- पूरे इलाके में निगरानी बढ़ाई गई
इलाज और स्क्रीनिंग जारी
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से कई लोग बीमार हुए हैं, जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है।
- सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज जारी
- आसपास के गांवों में डॉक्टरों की टीम द्वारा स्क्रीनिंग
- संदिग्ध लक्षण वाले लोगों की पहचान की जा रही
लोगों से अपील
प्रशासन ने जनता से अपील की है:
अगर किसी ने पिछले 24–48 घंटे में शराब पी है और
- उल्टी
- सिरदर्द
- बुखार
जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।





