Ring Collection : “उंगली में अंगूठी, अंगूठी में नगीना, तेरे बिन एक वी दिन, मुश्किल हो गया जीना” श्री देवी का यह लोकप्रिय वर्णन आज भी कई यादें ताज़ा करता है। अंगूठी का इतना सुंदर वर्णन आपको और कहीं नहीं मिलेगा। नाजुक उंगली में एक खूबसूरत अंगूठी उंगली की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। अब चाहे अंगूठी नगीना की बनी हो या अंगूठी शुद्ध सोने की, उंगली को आकर्षक बनाती है। आज हम आपको अंगूठी के कुछ बेहतरीन डिज़ाइन दिखाने वाले है।
गोल हीरे की अंगूठी (Circular Diamond Ring)

Also Read
यह खूबसूरत अंगूठी सोने और हीरे के अद्भुत संयोजन से बनाई गई है। इस तरह की अंगूठी का इस्तेमाल आप सगाई और शादी जैसे खास मौकों पर कर सकती हैं।
पारंपरिक सोने की अंगूठी (Traditional Gold Ring)

यह अंगूठी उन लोगों के लिए बेहद खास है जो पारंपरिक डिजाइन पसंद करते हैं। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कोई अन्य रत्न भी जोड़ सकते हैं।
तीन परत वाली उंगली की अंगूठी (Three Layer Finger Ring)

इस एक रिंग में आपको तीन रिंग डिजाइन देखने को मिलेंगे। बीच में खूबसूरत हीरे जड़े हुए हैं और दोनों तरफ से हीरों की रक्षा करने वाली सोने की अंगूठियां हैं।
ये भी पढ़े – Long Cotton Kurti : कॉटन फैब्रिक से बने लॉन्ग कुर्ती इस गर्मी में पहनने के लिए है बेस्ट, देखे डिजाइन




