Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Pati Patni Aur Panga Winner 2025 : रुबिना दिलैक – अभिनव शुक्ला ने खिताब जीता

Neeraj Sahu

Author | Updated: 17 Nov 2025, 07:19 AM IST | 1 min read
Pati Patni Aur Panga Winner 2025
Share:
Advertisement

कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ अब खत्म हो चुका है। तीन महीने से ज्यादा चले इस शो ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। रिश्तों, समझदारी और कम्युनिकेशन पर आधारित इस शो में टीवी जगत की चर्चित जोड़ियों ने एक-दूसरे से मुकाबला किया।

Pati Patni Aur Panga Winner 2025 : रुबिना–अभिनव बने विनर

ग्रैंड फिनाले एपिसोड में रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल राउंड में उन्होंने देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी जीत ली। लंबे इंतजार के बाद फैंस को आखिरकार अपने पसंदीदा विजेता मिल गए।

ऐसा था फिनाले टास्क

फाइनल टास्क में दोनों शीर्ष जोड़ियों को 10 सवालों के जवाब बिल्कुल सटीक देने थे, वह भी बिना बोले एक-दूसरे की बात समझकर। इस अनोखे टास्क में रुबिना–अभिनव की जबरदस्त केमिस्ट्री ने उन्हें शो का विजेता बना दिया।

Pati Patni Aur Panga Winner 2025

Pati Patni Aur Panga Winner 2025 : टॉप 4 जोड़ियां

इस सीज़न के टॉप 4 में चार नामचीन जोड़ियां शामिल थीं

  • स्वरा भास्कर – फहाद अहमद
  • देबिना बनर्जी – गुरमीत चौधरी
  • गीता फोगाट – पवन कुमार
  • रुबिना दिलैक – अभिनव शुक्ला

फाइनल मुकाबला दो लोकप्रिय जोड़ियों के बीच बेहद रोमांचक रहा।

Advertisement

 फिनाले में हुआ स्टार-स्टडेड जश्न

फिनाले एपिसोड पूरी तरह से सेलिब्रेशन मोड में शूट किया गया। शो की मेजबानी सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने की। कई टीवी सेलेब्स भी इस खास मौके का हिस्सा बने. हिना खान–रॉकी जायसवाल, सुदेश लहरी–ममता लहरी, अविका गौर–मिलिंद, और वाइल्डकार्ड के रूप में अभिषेक कुमार–ईशा मालवीय भी नजर आए।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886