Diamond Necklace Design : कई महिलाओं को हल्के आभूषण पसंद होते हैं। खासतौर पर वे आभूषण जो देखने में भारी और पहनने में बहुत हल्के हों। महिलाएं ऐसे गहनों की तलाश में रहती हैं जिन्हें वे लंबे समय तक अपने साथ रख सकें। आजकल बाजार में तरह-तरह की ज्वेलरी डिजाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप वेस्टर्न और ट्रेडिशनल पहनावे के हिसाब से चुन सकती हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको इन लाइटवेट डायमंड नेकलेस डिजाइन्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। तो आप किस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं? चलिए देखते है खूबसूरत डायमंड नेकलेस सेट।
Also Read
Mango Leaf Diamond Necklace
लीफ डिजाइन वाला यह डायमंड नेकलेस सेट वजन में बेहद हल्का और खूबसूरत व एलीगेंट है। अगर आपकी एनिवर्सरी आने वाली है तो आप अपने खास दिन पर ये खूबसूरत डायमंड नेकलेस पहन सकती हैं। यह आपको आकर्षक लुक देगा।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
Farihah Miracle Plate Diamond Necklace
आप पार्टी में पहनने के लिए फूलों की पत्तियों से डिजाइन वाला यह शानदार डायमंड नेकलेस खरीद सकती हैं। यह वजन में बहुत हल्का और आरामदायक है। इसे आप वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। ये आपको बेहतरीन लुक देगा। आप इस नेकलेस को किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं।
Trail of Leaf Diamond Necklace

फ्लोरल डायमंड नेकलेस उन महिलाओं के लिए खास साबित हो सकता है जो हैवी वर्क वाले नेकलेस पहनना पसंद नहीं करतीं। यह वजन में बेहद हल्का और दिखने में बेहद खूबसूरत है। इस नेकलेस को आप साड़ी और वेस्टर्न कपड़ों के साथ पहन सकती हैं।







