गोवर्धन पूजा में विधायक रामनिवास शाह और कलेक्टर गौरव बैनल हुए शामिल

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Tuesday, October 21, 2025 10:18 PM

MLA Ram Niwas Shah and Collector Gaurav Bainal participated in Govardhan Puja.
Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामनिवास शाह और कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने ग्राम पंचायत उर्ती स्थित गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा उत्सव में भाग लिया। दोनों ने परंपरागत रूप से गोवर्धन की पूजा की।

कार्यक्रम स्थल पर सिंगरौली प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कृष्णावती जायसवाल और जनपद सदस्य शांति देवी बैगा मौजूद रहीं। वरिष्ठ समाजसेवी वशिष्ठ पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थित रही।

पूजा के बाद विधायक, कलेक्टर और अन्य अतिथियों ने गौशाला में गौ माता की पूजा कर उन्हें गुड़, चना और पूरी खिलाई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए गौशाला परिसर में बरगद और पीपल के पौधे लगाए गए। अन्य अतिथियों ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया।

गौशाला में कार्यरत गौसेवकों को कंबल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर कलेक्टर गौरव बैनल ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं के आवेदन लेकर समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग रविन्द्र जायसवाल, सीईओ जनपद अजीत बरवा और जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Singrauli News, Mid Day Meal, Government School Singrauli, MP News, School Mid Day Meal,Singrauli, Latest News, Education Department MP, Urjanchal Tiger, Hindi News Today

Singrauli News : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंपलेक्स में मिड-डे मील को लेकर हंगामा, अभिभावकों ने मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने का लगाया आरोप

Singrauli के  वार्ड क्रमांक 12 स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंपलेक्स में Mid-Day Meal को लेकर अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। शिकायत के…

Read More

WhatsApp