भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कर्नाटक के Shree Siddharoodha Swamiji Hubballi Junction में स्थित है, जिसकी लंबाई 1507 मीटर है। यह प्लेटफॉर्म दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म भी है और इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
भारत के रेलवे स्टेशन अपनी खासियतों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में से एक कर्नाटक स्थित श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन है, जिसने अपने विशाल प्लेटफॉर्म के कारण वैश्विक पहचान बनाई है।
Also Read
करीब 1507 मीटर लंबे इस प्लेटफॉर्म ने साल 2023 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन का रिकॉर्ड तोड़कर दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म बनने का गौरव हासिल किया। इस प्लेटफॉर्म का निर्माण रेलवे यार्ड पुनर्निर्माण परियोजना के तहत किया गया था।
Fact
इस प्लेटफॉर्म की लंबाई इतनी अधिक है कि इसमें करीब 14 से 15 फुटबॉल मैदान आसानी से समा सकते हैं। सामान्यतः एक फुटबॉल मैदान की लंबाई लगभग 105 मीटर होती है, जिसके आधार पर यह आंकड़ा सामने आता है।
इतना लंबा प्लेटफ़ॉर्म क्यों ?
हुबली जंक्शन दक्षिण भारत का एक प्रमुख रेलवे हब है, जहां चारों दिशाओं, उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम – से ट्रेनों का आवागमन होता है।
पहले सीमित इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण कई ट्रेनें आउटर पर रुक जाती थीं, जिससे यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए लंबे प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया, जिससे ट्रेन संचालन में सुधार हुआ है।
World Record
इस प्लेटफॉर्म का नाम Guinness World Records में दर्ज है। रिकॉर्ड के अनुसार, 12 जनवरी 2023 को इस प्लेटफॉर्म की लंबाई 1507 मीटर प्रमाणित की गई थी। इसका उद्देश्य संचालन दक्षता बढ़ाना, सुरक्षा सुधारना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना था।




