सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनी पुलिया के पास रेत से लोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में लोड रेत सड़क पर बिखर गई।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनी पुलिया के पास रेत से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रॉली में लदी रेत सड़क पर बिखर गई। घटना के बाद रेत परिवहन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी रेत वैध थी या अवैध, इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं मामले में पुलिस अथवा खनिज विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।




