Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

कबाड़ की आड़ में अवैध कारोबार पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा,52.90 क्विंटल अवैध लोहे का कबाड़ जब्त

Om Prakash Shah

Author | Updated: 02 Oct 2026, 08:24 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से लोहे के कबाड़ के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52.90 क्विंटल लोहे का स्क्रैप और कबाड़ से भरी पिकअप वाहन जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिले के कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से लोहे के कबाड़ के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52.90 क्विंटल लोहे का स्क्रैप बरामद किया है। पुलिस ने कबाड़ से लदी पिकअप वाहन सहित करीब 4.50 लाख रुपये का मशरुका जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन के आगे पचौर में एक मकान से पिकअप क्रमांक MP66 ZC 9165 में लोहे का कबाड़ लोड किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में बैठे अर्जुन मिश्रा (24) निवासी गनियारी को पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी में लोहे के एंगल, रेलवे पटरी के टुकड़े, दो बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर, एक छोटा सिलेंडर, नोजल और पाइप समेत बड़ी मात्रा में कबाड़ मिला। मकान की तलाशी में भी लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कबाड़ को बलियरी निवासी करीमुल्ला का और फरार चालक को सिंगरौलिया निवासी अजीत साहू बताया है। धर्मकांटा पर तौल कराने पर कबाड़ का कुल वजन 52.90 क्विंटल निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है। वहीं पिकअप वाहन की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 1295/2026, धारा 317(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार चालक सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। कार्रवाई में बैढ़न पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh